Azamgarh news :हत्या के प्रयास का आरोपी निजामाबाद मोड़ रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार 

हत्या के प्रयास का आरोपी निजामाबाद मोड़ रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ पर वादिनी उर्मिला पत्नी सुभाष राम निवासी अन्धौरी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 68/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 117(2), 109 बीएनएस व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(5)(क) एससी/एसटी एक्ट बनाम दुर्गेश यादव पुत्र फौजदार यादव निवासी अन्धौरी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 28 वर्ष पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे से संबंधित हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त दुर्गेश यादव को दिनांक 06.05.2026 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

दिनांक- 06.05.2026 को उ0नि0 अमिताभचन्द मय हमराह द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पतारसी/सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त निजामाबाद मोड़ रेलवे क्रासिंग के पास मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दुर्गेश यादव को समय करीब 10:10 बजे उक्त स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया।अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button