Azamgarh news :जन सेवा केन्द्र संचालकों को दिया गया स्वगणना का प्रशिक्षण, जन सेवा केंद्र लोगों की स्व गणना करने में करेंगे मदद
जन सेवा केन्द्र संचालकों को दिया गया स्वगणना का प्रशिक्षण, जन सेवा केंद्र लोगों की स्व गणना करने में करेंगे मदद

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी रविन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में तथा अपर जिलाधिकारी वि0/रा0/जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त जनसेवा केंद्रों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनआईसी आजमगढ़ में प्रत्येक ब्लॉक को आधे-आधे घंटे की बैच बनाकर दिनांक 07 मई से 21 मई 2026 तक होने वाले स्व गणना के विषय में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि सभी जन सेवा केंद्र आम जनमानस को स्व गणना करने में मदद करेंगे। इस अवसर पर डीआईओ एनआईसी चंदन यादव, मास्टर ट्रेनर कुलभूषण सिंह एवं अरविंद यादव तथा ईडीएम शरद यादव ने प्रशिक्षण दिया।



