Azamgarh news :सरकारी कार्य में बाधा डालने नायब तहसीलदार से अभद्रता करने का आरोपी गिरफ्तार 

सरकारी कार्य में बाधा डालने नायब तहसीलदार से अभद्रता करने का आरोपी गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

नायब तहसीलदार सगड़ी श्री आदर्श सिंह मय राजस्व टीम एवं पुलिस बल के साथ ग्राम खालिसपुर स्थित गाटा संख्या 708 पर न्यायालय के आदेशानुसार दिनांक 06/05/2026 को सीमांकन कार्य हेतु पहुंचे थे। सीमांकन के दौरान गयासुद्दीन खान तथा उसका भांजा मौके पर आकर सरकारी कार्य में बाधा डालने लगे तथा नायब तहसीलदार से अभद्रता, गाली-गलौज एवं हाथापाई करते हुए मारपीट की गयी। इस संबंध में थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0-0206/2026 धारा 132/121(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रचलित है।

दिनांक 07.05.2026 को उ0नि0 अमित कुमार वर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त मो0 फराज पुत्र समसुजमा निवासी ग्राम खालिसपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को ग्राम खालिसपुर नहर पुलिया के पास से समय करीब 09:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button