Azamgarh news :मुर्गी फार्म से टुल्लू मोटर व अन्य सामान चोरी करने का आरोपी सामान सहित गिरफ्तार 

मुर्गी फार्म से टुल्लू मोटर व अन्य सामान चोरी करने का आरोपी सामान सहित गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना कन्धरापुर पर पीड़ित ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षी योगेन्द्र पासवान उर्फ गोगली पुत्र स्व0 चन्द्रधारी निवासी बरईपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी के मुर्गी फार्म से टुल्लू मोटर, हैण्ड पाइप का मुखौटा व हैण्डिल, झटका मशीन, पिलास एवं रिंच चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-105/26 धारा 331(3)/305 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त योगेन्द्र पासवान उर्फ गोगली का नाम प्रकाश में आया।

दिनांक 06.05.2026 को उ0नि0 अखिलेश यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त योगेन्द्र पासवान उर्फ गोगली पुत्र स्व0 चन्द्रधारी निवासी बरईपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष को सेहदा अंडरपास के नीचे से समय करीब 22:44 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी गया टुल्लू मोटर, हैण्ड पाइप का मुखौटा व हैण्डिल तथा झटका मशीन बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button