आजमगढ़:जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की कराई गई स्वगणना

Self-census of public representatives and officials conducted under the first phase of Census 2027

गंभीरपुर /आजमगढ़।जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत स्वगणना अभियान को गति प्रदान करते हुए मेहनगर की विधायक पूजा सरोज , पूर्व राज्य मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा एवं ब्लॉक प्रमुख मुहम्मदपुर विजय कुमार विश्वकर्मा की सफलतापूर्वक स्वगणना कराई गई।इसी क्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदपुर रवि प्रकाश द्वारा भी अपनी स्वगणना स्वयं की गई तथा उपस्थित लोगों को स्वगणना की प्रक्रिया एवं उसके महत्व के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को स्वगणना की प्रक्रिया, उसके महत्व एवं डिजिटल माध्यम से स्वयं गणना करने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी ने आम जनमानस से अपील की कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय सहभागिता करें तथा स्वगणना प्रक्रिया को सफल बनाएं, जिससे देश के विकास हेतु सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकें।स्वगणना कार्य को संपन्न कराने में फील्ड ट्रेनर अंजनी कुमार मिश्र, खण्ड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदपुर रवि प्रकाश, सुपरवाइजर घनश्याम उपाध्याय, सुपरवाइजर अबू गानिम, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, प्रगणक चंदन कुमार सहित अन्य कर्मचारी एवं गणनाकर्मी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनगणना 2027 को सफल बनाने हेतु लोगों को जागरूक करने तथा प्रत्येक परिवार तक स्वगणना की जानकारी पहुंचाने का संकल्प लिया। जनप्रतिनिधियों ने भी इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।यह अभियान क्षेत्र में जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं डिजिटल स्वगणना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button