AZAMGARH News:जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी रविन्द्र कुमार ने स्व गणना पोर्टल पर स्वयं का विवरण भरकर 

जनगणना 2027 के अंतर्गत मंडलायुक्त ने स्वयं अपनी स्व गणना कर मंडलीय एवं जिलाधिकारी ने अपनी स्व गणना कर जनपदीय स्व गणना अभियान का किया भव्य शुभारम्भ

आजमगढ़ 07 मई 2026 / भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना 2027 के अंतर्गत मंडलायुक्त/मंडल जनगणना अधिकारी विवेक ने कार्यालय मंडलायुक्त में स्व गणना पोर्टल पर जानकारी भरकर अपनी स्व गणना कर मंडलीय स्व गणना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा पहली बार आम नागरिकों को स्वयं अपने मोबाइल/लैपटॉप के माध्यम से जनगणना करने की सुविधा प्रदान की गई है, जिससे प्रक्रिया अधिक आसान, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनेगी।

 

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी रविन्द्र कुमार ने स्व गणना पोर्टल पर स्वयं का विवरण भरकर

जनपद आजमगढ़ में “स्व गणना” अभियान का शुभारम्भ किया एवं उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्व गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं की गणना करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार ने स्व गणना पोर्टल पर विवरण भरकर अपनी स्व गणना किया। जनपद के मा जनप्रतिनिधियों -सांसद लालगंज दरोगा सरोज, मा सदस्य विधान परिषद विजय बहादुर पाठक, राम सूरत राजभर, विधायकगण,ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका/ पंचायत अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी स्व गणना पोर्टल पर अपनी जानकारी भरकर अपनी स्व गणना की तथा परिवार के अन्य सदस्यों, क्षेत्र वासियों को भी स्व गणना हेतु जागरूक व प्रेरित किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि “स्व गणना” अभियान का उद्देश्य नागरिकों को जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रोत्साहित करना तथा डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा प्रदान करना है। यह पहल जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाएगी जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मोबाइल/लैपटॉप के माध्यम से जनगणना पोर्टल पर पंजीकरण एवं स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उनका भी स्व-गणना कार्य कराया।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया कि वे निर्धारित अवधि 07 से 21 मई के दौरान स्व गणना पोर्टल के माध्यम से अपनी एवं अपने परिवार की सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें, जिससे जनगणना कार्य समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आँकड़े शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा आमजन को स्व गणना प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक se.census.gov.in पोर्टल के माध्यम से घर बैठे अपनी एवं अपने परिवार की स्वगणना अवश्य करें। स्वगणना प्रक्रिया सरल, सुरक्षित एवं समय की बचत करने वाली है, जिससे पारदर्शी एवं सटीक जनगणना सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है तथा प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। अधिक से अधिक लोग स्वगणना कर अभियान को सफल बनाएं तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। जिलाधिकारी ने आशा व्यक्त किया कि जनसहभागिता एवं प्रशासनिक समन्वय से जनपद में “स्व गणना” अभियान सफलतापूर्वक संपन्न होगा।जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जनपदवासियों, युवाओं, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों सहित सभी से अपील की कि वे स्वयं स्व-गणना करें तथा अपने परिवार, पड़ोस एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं के निर्माण में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही जनगणना 2027 को सफल बनाया जा सकता है। प्रशासन द्वारा जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाकर लोगों को डिजिटल जनगणना से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने स्व गणना पोर्टल पर अपना विवरण भरकर स्व गणना किया तथा विकास भवन स्थित सभी कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी स्व गणना कराया।स्व गणना का शुरुआती प्रथम दिवस राजस्व एवं प्रशासन/ जनप्रतिनिधि दिवस के रूप में चिन्हित होने के क्रम में जनपदीय अधिकारियों- जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक सच्चिदानंद प्रसाद, डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, डीईएसटीओ राम दरस यादव, जिला सूचना अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार, डीआईओ एनआईसी चंदन यादव सहित समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार,नायब तहसीलदार,खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी व अन्य अधिकारियों ने स्वयं अपनी स्व गणना दर्ज करते हुए अपने कार्यालय के सभी कर्मचारियों का भी स्वगणना दर्ज कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button