विधवा ने घर मे आग लाने को लेकर बगल के लोगों पर लगाया आरोप। थाना मे दिया तहरीर।
अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।
घोसी। घोसी तहसील के रामपुर धनौली निवासी सावित्री पत्नी स्व पलकधारी ने अपने मकान तथा घर के पास रखे पुआल मे आग लगाने को लेकर बगल के पांच के उपर आरोप लगाते हुए कार्यवाही के लिए दोहरिघट थाना मे तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग किया है।
थाना मे दिये गये तहरीर मे रामपुर धनौली निवासी सावित्री देवी पत्नी स्व पलकधारी ने आरोप लगाया की वृहस्पतिवार की देर शाम को जब वह घर में खाना बना रही थी। इस बीच उनको आग की जानकारी होने पर जब वह बाहर आई तो देखा की तहरीर मे नामजद तीन के साथ दो अन्य लोगों को मुझको देखते ही भागने लगे। इनके शोर मचाने पर लोगों ने आकर 112 नम्बर पुलिस को सूचना देने के साथ आग बुझाने में लग गए। बताया कि रात में ही दोहरीघाट थाना जाकर तहरीर दे दिया। आरोप लगाया की कार्यवाही न होने पर आरोपी धमकी दे रहे है।