आजमगढ़:जहरीले पदार्थ का सेवन करने से 18 वर्षीय छात्र की हुई मौत

गंभीरपुर /आजमगढ़।आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गड़हा के निवासी 18 वर्षीय युवक ने शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे संदिग्ध हालत में घर पर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। कुछ देर बाद ही हालत खराब होने पर परिजन उसको स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी कुछ देर भर्ती रहा। इसके बाद आईसीयू में उसकी मौत हो गई। गंभीरपुर थाना पुलिस युवक के मौत की सूचना के बाद पोस्टमार्टम को लेकर औपचारिक कार्रवाई में जुट गई। परिजन युवक के जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण को बताने की स्थिति में नहीं थे। बता दें कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गड़हा का निवासी 18 वर्षीय विकास पुत्र हरिनाथ दो भाई और दो बहन में सबसे बड़ा था। किसी कारण से उसने शुक्रवार को दिन में करीब 11:00 बजे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। उसकी स्थिति देख परिजन भी सन्न रह गए और आनन फानन में उसको लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button