Azamgarh news :नगरीय निकायों में राज्य वित्त आयोग एवं स्टाम्प शुल्क से आवंटित धनराशि के सापेक्ष कार्याें के प्रस्ताव स्वीकृति के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

नगरीय निकायों में राज्य वित्त आयोग एवं स्टाम्प शुल्क से आवंटित धनराशि के सापेक्ष कार्याें के प्रस्ताव स्वीकृति के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों में राज्य वित्त आयोग एवं निबन्धन में 02 प्रतिशत अतिरिक्त स्टाम्प शुल्क से आवंटित कार्याें की कार्ययोजना की स्वीकृति हेतु तथा वंदन योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के समस्त नगर निकायों द्वारा प्रस्तुत कार्ययोजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की गयी।

समीक्षा पश्चात् जिलाधिकारी ने प्रभारी नगरीय निकाय/मुख्य राजस्व अधिकारी व समस्त ईओ को निर्देशित किया कि रोड प्रति स्क्वायर तथा नाली प्रति क्यूबिक, मिट्टी भराई का रेट पूरे जनपद में समान होना सुनिश्चित किया जाए, जिसका डीपीआर में स्पष्ट अंकन होना चाहिए। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में विद्युत से संबंधित 04 करोड़ के कार्य को विद्युत विभाग से क्वालिटी व रेट परीक्षण पश्चात ही स्वीकृत किया जायेगा। जीयनपुर के अधिशासी अधिकारी को शासनादेश के अनुसार कार्य प्रस्तावित करने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। नगर पंचायत जीयनपुर के कार्यालय मरम्मत व रंगाई पुताई कार्य स्वीकृति का स्थलीय परीक्षण पश्चात ही स्वीकृत किया जाए। नगर पंचायत फूलपुर के क्रम संख्या 1 से 4 तक के कार्याें का स्थलीय परीक्षण का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि जहां भी निर्माण कार्य होना स्वीकृत किया जा रहा है, वहां 05 साल के अन्दर पुनः निर्माण कार्य न करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि राज्य वित्त एवं स्टाम्प शुल्क से प्राप्त धनराशि का उपयोग जनहित एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्ययोजनाओं में साफ-सफाई, पेयजल, जल निकासी, सड़क मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में नगर निकायों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों की गुणवत्ता, आवश्यकता एवं वित्तीय प्रावधानों का परीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि विकास कार्यों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा नियमित रूप से कार्यों की निगरानी सुनिश्चित की जाए।

समीक्षा बैठक में वंदन योजना के अन्तर्गत आच्छादित होने वाले सांस्कृतिक, पौराणिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों की समस्त निकायों से प्राप्त प्रस्ताव पर विचार विमार्श किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि वंदन योजना के अन्तर्गत जन हितार्थ प्रस्तावों को स्वीकृत किया जायेगा।

बैठक में एक्सईएन पीडब्ल्यूडी संकर्षण लाल, एक्सईएन विद्युत, संबंधित विभागों के अधिकारीगण, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर निकाय एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button