Azamgarh News: रविवार अवकाश के दिन भी डिजिटल स्व गणना रथ रहा गतिशील, 20 हजार परिवारों ने की सहभागिता*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
*रविवार अवकाश के दिन भी डिजिटल स्व गणना रथ रहा गतिशील, 20 हजार परिवारों ने की सहभागिता*
*प्रदेश में अब तक 2 लाख 20 हजार स्व गणना के साथ जनपद आजमगढ़, चौथे दिन भी प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा काबिज*
“हमारी जनगणना, हमारा विकास” —जनसहभागिता से सफल हो रहा है स्व गणना अभियान*
आजमगढ़, 17 मई 2026/
जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित स्व गणना रथ रविवार अवकाश के दिन भी निरंतर रूप से गतिशील रहा। स्व गणना रथ का डिजिटल रूपी पहिया गांव से लेकर मुख्यालय तक सतत प्रवाहित होता रहा, जिसके परिणाम स्वरूप आज 20 हजार डिजिटल स्वगणना हुई। प्रदेश में अब तक 2 लाख 20 हजार स्व गणना के साथ जनपद आजमगढ़ चौथे दिन भी प्रदेश में प्रथम स्थान पर काबिज रहा। यह उपलब्धि जनपद प्रशासन के कुशल नेतृत्व, समन्वित कार्ययोजना एवं जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना तथा जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में समस्त वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण तथा पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं उत्कृष्ट समन्वय से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है।
स्व गणना अभियान के अंतर्गत नागरिकों को डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जनगणना दर्ज कराने हेतु निरंतर जागरूक किया जा रहा है। जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान, विभागीय समन्वय, विभिन्न थीम आधारित दिवसों के आयोजन तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता के कारण स्व गणना अभियान को व्यापक सफलता प्राप्त हो रही है।
जिलाधिकारी द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे स्व गणना पोर्टल पर अपनी जानकारी अवश्य दर्ज कराएं तथा राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
स्व गणना पोर्टल :
https://se.census.gov.in�
“हमारी जनगणना, हमारा विकास” — इसी संकल्प के साथ जनगणना 2027 को सफल बनाने में अपना योगदान दें।



