आजमगढ़:शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ कोटे का चुनाव

रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय
अहरौला/आजमगढ़:शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुवा कोटे का चुनाव ।बताते चले आप को पवई ब्लाक क्षेत्र के गोधन ग्राम सभा में बीते 10 जनवरी को कोटे का चुनाव था जिसमें सभी 11 प्रत्याशी ने अपना दम कम लगाया और अपनी अपनी दावेदारी पेश की गांव वालों के द्वारा कुसुम यादव पत्नी अरविंद यादव कुल 190 वोट मिले थे वही उनके करीबी प्रतिद्वंदी को 169 वोट मिले इस तरह कुसुम यादव 21 वोटों से विजय विजयी हुई और सरकारी कोटे की दुकान सहसम्मित से कुसुम यादव के नाम पर पास हुई इस मौके पर एडीओ पंचायत संजय श्रीवास्तव ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे वही जब कुसुम यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया की मैं सभी लोगो को एक समान रूप से देखेगे और सभी उनके यूनिट के हिसाब से राशन दिया जाए गा हमे जनता के द्वारा इस लायक समझा गया उसके लिए मेरे गांव वासियों का बहुत बहुत आभार है.



