Palamu News:सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Palamu News: Deputy Commissioner Cracks Down on Road Safety; Strict Action to Be Taken Against Rule Violators.

विशेष संवाददाता
मेदिनीनगर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा उपायों की विस्तृत समीक्षा की गई।

Ranchi News: नव नियुक्त इंटर व स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों का नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अप्रैल माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों को दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जानकारी दी गई कि अप्रैल माह में जिले में कुल 44 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 34 लोगों की मृत्यु तथा 36 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

उपायुक्त ने बिना हेलमेट वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग एवं मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वालों के विरुद्ध नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए ब्रेथ एनलाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में बताया गया कि अप्रैल माह में 629 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 566 वाहनों से 18 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया। बिना हेलमेट वाहन चलाने के मामले में 369 चालकों पर कार्रवाई की गई, जबकि 267 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए।

Latehar News: उपायुक्त ने जिला खनन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। वहीं सिविल सर्जन को गुड सेमेरिटन से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

बैठक में चतरा सांसद प्रतिनिधि ने पांकी एवं लेस्लीगंज क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं का मुद्दा उठाया। बैठक में पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी सहित सड़क सुरक्षा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button