Ranchi News: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को, रांची के कुल 36 केंद्रों, पर 16531 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Ranchi News: The Union Public Service Commission's Civil Services Preliminary Examination is scheduled for May 24; a total of 16,531 candidates will appear at 36 centers across Ranchi.

रांची। प्रमंडलीय आयुक्त, श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026 की तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में बैठक की गई।

भारत को आर्थिक संकट की ओर धकेल रही हैं मोदी सरकार की नीतियां

 

बैठक में निर्धारित तिथि पर होने वाले परीक्षाओं को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। ब्रीफिंग के दौरान आयुक्त के सचिव आलोक कुमार द्वारा दिए गए सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों को उनके दिए गए कार्यों से अवगत कराया गया। बैठक में आयुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, बैठक व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। परीक्षा दो चरणों बैठकमें रखी गई है। पहला पेपर सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दूसरा पेपर दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा।

 

बंगाल विजय के बाद दिल्ली पहुंचे जय नाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात
आयुक्त ने कहा कि उक्त परीक्षा उप  पर दिनांक 23 एवं 24 मई 2026 को किसी भी प्रकार के अन्य कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिनियुक्त पदाधिकारी समय से प्रश्न पत्रों के पैकेट पहुंचाने एवं समाप्ति के पश्चात उत्तर पुस्तिका एवं अन्य आवश्यक कागजातों को जीपीओ में जमा करना सुनिश्चित करेंगे। सभी परीक्षा उप केंद्रों पर विधि व्यवस्था संधारणार्थ एवं स्टैटिक दंडाधिकारी के साथ एक चार का पुलिस बल एवं एक अलग पुलिस दल जिसमें तीन पुरुष एवं दो महिला अनिवार्य रूप से प्रतिनियुक्त रहेंगे, जो परीक्षार्थियों के केंद्र में अंदर जाने के समय मेटल डिटेक्टर से  फ्रिस्किंग सुनिश्चित करेंगे। संबंधित सहायक समन्वयी पर्यवेक्षक एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारी परीक्षा की तिथि से पूर्व ही अनिवार्य रूप से आपस में संपर्क स्थापित कर लें ताकि परीक्षा की तिथि के दिन किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो।

 

दरगाह-ए-हकीमी ने बस स्टैंड पर यात्रियों एवं राहगीरों को बांटा शीतल पेयजल
सभी प्रतिनियुक्त स्थानीय निरिक्षी पदाधिकारी परीक्षा से 1 दिन पूर्व ही परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा समाप्ति के उपरांत संबंधित स्थानीय निरीक्षी पदाधिकारी परीक्षा से संबंधित उपस्थित विवरणी, जैमर अधिष्ठापन संबंधित प्रपत्र एवं निरीक्षण प्रतिवेदन कार्यरत नियंत्रण कक्ष को जमा करना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड से पहचान पत्र का मिलन अवश्य करेंगे। ध्यान रहें परीक्षार्थी के पास किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ना हो। सभी यूपीएससी के गाइडलाइन का सख्ती से पालन करेंगे। कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करेंगे। बैठक में आयुक्त के सचिव आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर, रांची, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक,निदेशक पोस्टल सर्विस, प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी, कॉलेज एवं विद्यालयों के शिक्षक एवं अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button