Latehar News: उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

Latehar News: Health Department Review Meeting Concludes Under the Chairmanship of the Deputy Commissioner

लातेहार। उपायुक्त श्री संदीप कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।* बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की स्थिति, संस्थागत प्रसव, एएनसी (गर्भावस्था पूर्व जांच) की प्रगति, एनसीडी (असंक्रामक रोग) स्क्रीनिंग, पेंटा-1 कवरेज, पेंटा-3 कवरेज, ओपीवी-1, एमटीसी (माल्न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर) केंद्रों की कार्यप्रणाली तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर ANC पंजीकरण, आवश्यक जांच एवं नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के प्रति सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी तथा कार्यप्रणाली में शीघ्र सुधार लाने का निर्देश दिया।
साथ ही एमटीसी केंद्रों में कुपोषित बच्चों के समुचित उपचार एवं देखभाल पर विशेष ध्यान देने को कहा।
उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु सभी स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित मॉनिटरिंग एवं फील्ड विजिट सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी ,डीपीएम, एमओआईसी, अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button