Azamgarh news :1.114 किग्रा नाजायज गांजा अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये के साथ एक गिरफ्तार
1.114 किग्रा नाजायज गांजा अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये के साथ एक गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना दीदारगंज के व0उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय हमराह का0 सोनू यादव व रि0आरक्षी सुशील प्रजापति तथा सरकारी जीप चालक हे0का0 अजय यादव के साथ थाना क्षेत्र में देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अपराधी एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम सुघरपुर तिराहे पर मौजूद थी कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम आमगांव चौराहा कुशलगांव रोड पहुंची, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर सकपका गया तथा भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पकड़े गये व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम दिलशाद पुत्र मोहम्मद निवासी मेहियापार थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 32 वर्ष बताया। अभियुक्त की जामा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.114 किग्रा नाजायज गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत समय करीब 06:51 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



