Azamgarh news :किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के 02 वांछित आरोपी गिरफ्तार किशोरी बरामद
किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के 02 वांछित आरोपी गिरफ्तार किशोरी बरामद

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
बिलरियागंज थाना अंतर्गत वादी द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि दिनांक 18.05.2026 की रात्रि लगभग 19:30 बजे उनकी बड़ी पुत्री को शुभम उर्फ अनुराग राजभर पुत्र कैलाश राजभर तथा छोटी पुत्री को अरुण कुमार पुत्र बेचई राम द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में सूचना दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 128/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी अभियान के क्रम में आज दिनांक 21.05.2026 को उ0नि0 संतोष कुमार पाठक मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम गोरिया बाजार से ककरही दुलार जाने वाले मार्ग पर स्थित भट्ठे के पास दबिश देकर 02 वांछित अभियुक्तगण को समय लगभग 07:45 बजे गिरफ्तार किया गया। नामजद/प्रकाश में आए अन्य अभियुक्त विशाल उर्फ प्रिंस मोदनवाल एवं शुभम उर्फ अनुराग राजभर की गिरफ्तारी करते हुए अपहृता की सकुशल बरामदगी भी की गई।



