Palamu News: कांग्रेस महिला विंग सम्मेलन में पलामू प्रभारी रामदेव यादव ने तीन अभियान की बताई महत्ता
Palamu News: Palamu in-charge Ramdev Yadav explained the importance of three campaigns in the Congress Women's Wing conference.
प्रदेश सचिव रामचंद्र दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, ओम प्रकाश अमन व महिला विंग अध्यक्ष रेखा सिंह पदाधिकारियों ने भी रखे अपने अपने रखे विचार
मेदिनीनगर (पलामू) ।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के को-ऑर्डिनेटर सह पलामू जिला कांग्रेस विंग संगठन प्रभारी वरिष्ठ अधिवक्ता रामदेव प्रसाद यादव के नेतृत्व में पलामू जिला महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र दीक्षित, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह समेत, पलामू जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रेखा सिंह, कांग्रेस नेता ओम प्रकाश आमन समेत कई नेता शामिल थे। समारोह में पलामू प्रमंडल की महिलाओं के सर्वांगीण उत्थान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए एक व्यापक जन-अभियान के लिए संकल्प लिया गया। मौके पर रामदेव प्रसाद यादव ने कहा कि कहा कि महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में बराबरी का हक सुनिश्चित हो और वे अपने अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक हों इसके लिए लगातार गोष्ठियां और शिविर आयोजित की जाएगी। इसके लिए पार्टी स्तर से एक अभियान की शुरुआत कर दी गई है। पीसीसी के कोर्डिनेटर और पलामू प्रभारी रामदेव प्रसाद यादव ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए तीन मुख्य संकल्पों पर जोर दिया जिनमें नारी शक्ति को पूर्ण मान और सम्मान की वकालत करते हुए कहा कि पलामू की धरती वीरांगनाओं की धरती रही है। इस अभियान के जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण को बदलने और उन्हें हर मंच पर उचित सम्मान दिलाने का कार्य किया जाएगा। रोजगार और आर्थिक स्वावलंबन जरूरी है। कहा को महिलाओं की आर्थिक आजादी के लिए विशेष रोजगार मेलों और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिले इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों (SHG) को सशक्त बनाने और स्थानीय स्तर पर कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की योजना को सुनिश्चित करने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। रामदेव यादव ने कहा कि महिलाओं के सुरक्षा के लिए ‘विशेष महिला सेल’ का गठन तत्काल की जानी चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक विशेष महिला सुरक्षा सेल के गठन का प्रस्ताव रखा जाएगा। मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव रामचंद्र दीक्षित ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब महिलाओं में जागरूकता आ चुकी है। कहा को कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है कि जहां महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों के बारे मैं विस्तार से बताया और कहा कि अब महिलाएं जागरूक हो चुकी हैं अपना हक और अधिकारी लेना वे जानती हैं। आने वाले दिनों में अभियान को तीव्र किया जाएगा। उन्होंने अभियान को जिला स्तर पर कार्यशालाओं और जन-संवाद कार्यक्रमों का आयोजित किए जाने की वकालत की। पलामू जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने कहा कि सभी प्रकोष्ठों को मजबूत करने की जरूरत है। इसी तरह से कार्यक्रम आयोजित होते रहें और सभी अपना अपना महत्वपूर्ण समय दें ताकि संगठन सशक्त हो सके। कांग्रेस नेता ओम प्रकाश अमन ने भी पार्टी की नीति और सिद्धांत के बारे मैं बताया और महिलाओं की योगदान की भी चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता गोपाल सिंह ने किया। मौके पर महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा सिंह ने कहा कि महिलाओं के इस सेल के गठित होने से पीड़ित महिलाओं को त्वरित कानूनी सहायता प्रदान किया जा सकेगा। साथ ही घरेलू हिंसा और अन्य अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने में मदद मिलेगी। प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की मुहिम चलेगी।
जब तक हमारी बहनें सुरक्षित और आर्थिक रूप से स्वतंत्र नहीं होंगी, तब तक पलामू के विकास की कल्पना अधूरी है। यह अभियान केवल एक घोषणा नहीं, बल्कि पलामू की हर महिला के चेहरे पर मुस्कान लाने का हमारा संकल्प है। मौके पर पलामू जिला महिला कांग्रेस कमेटी की लिलावती देवी, बुछनी कुंवर, लालती देवी, सुषमा देवी, ललीता देवी, सकुन्तला देवी, अधरी कुंवर, चिंता देवी, प्रमिला देवी, अनिता देवी, मिना कुमारी, कान्ती देवी, अनश्वा देवी समेत सभी प्रखंड से आयी महिलाएं शामिल थीं।



