आजमगढ़:एसडीम के नेतृत्व में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

सुपर फास्ट टाइम्स से आफताब आलम की रिपोर्ट

आजमगढ़:स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने और आम लोगों को जागरूक करने को लेकर रविवार को मेंहनगर पंचायत में मेहनगर तहसील के उपजिलाधिकारी रामानुज शुक्ला के नेतृत्व में सघन सफाई अभियान चलाया गया।लखराम पोखरा तहसील परिसर साफ सफाई की गई। इस दौरान सड़क पर बिखरे कूड़े, फेंकी गई सब्जियों आदि को उपजिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से उठाकर कूड़ेदान में रखा और लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। उप जिलाधिकारी रामानुज शुक्ला ने नगर पंचायत प्रशासन को निर्देश दिया कि गंदगी फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके ऊपर जुर्माना लगाया जाए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई का विशेष प्रबंध किया जाए।अभियान के बाद पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान एसडीएम रामानुज शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता और साफ सफाई किसी भी व्यक्ति को सिखाने की चीज नहीं है। कहा कि लोगों को स्वयं ही इसके लिए जागरूक होना चाहिए और आसपास के लोगों को सफाई के लिए प्रेरित करना चाहिए। कहा कि एक हफ्ते का अभियान चलाकर तहसील के अन्य नगर पंचायतों और गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button