Latehar News: मंडल डैम, बरवाडीह व आसपास के क्षेत्रों का हुआ संयुक्त निरीक्षण किया

सुनील कुमार विशेष संवाददाता
लातेहार। को उपायुक्त श्री संदीप कुमार ,उपायुक्त गढ़वा श्री पशुपतिनाथ मिश्रा,  पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव के द्वारा संयुक रूप से मंडल डैम, बरवाडीह एवं आसपास के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया।* निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं कार्य एजेंसियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति, कार्य प्रगति तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान परियोजना से संबंधित विभिन्न अवरोधों एवं कार्य में हो रहे विलंब के कारणों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। निरीक्षण के क्रम में मंडल डैम निर्माण परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले मेराल गांव के परिवारों के विस्थापन से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विस्थापन प्रक्रिया को संवेदनशीलता एवं नियमानुसार पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त बरवाडीह से मंडल तक सड़क निर्माण कार्य को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के आवागमन एवं विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाए।
निरीक्षण के क्रम में निर्माणाधीन पुलिस पिकेट भवन का निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इसके अलावा निर्माणाधीन नए अस्पताल भवन का भी निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली गई। इसके अलावे निर्माणाधीन मोरवाइकल स्वास्थ्य उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्य में तेजी लाने पर बल दिया।
उपायुक्त ने निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों एवं संवेदकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने पर बल दिया।
निरीक्षण के क्रम में परियोजना क्षेत्र में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं एवं समन्वय व्यवस्था को सुदृढ़ रखने पर भी बल दिया गया। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं का समय पर पूर्ण होना क्षेत्र के विकास एवं आमजनहित के लिए अत्यंत आवश्यक है।अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार श्री दिनेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी बरवाडीह, संबंधित  पदाधिकारी, अभियंता एवं कार्य एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button