आजमगढ़:अहरौला के चांदनी चौक पर ठंड से नहीं किया हाथ काम डीसीएम से भिड़ा दी कार

रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय

अहरौला/आजमगढ़:ठंड का सितम इतना बढ़ गया है कि मजदूर से लेकर किसान तक बाइक से लेकर बड़े वहां तक के लोग परेशान हो गए हैं मानो जैसे जनजीवन ही रुक गया हो हर तरफ लोग अलाव की तरफ भागते नजर आ रहे हैं इसी का नतीजा रहा की शनिवार को शाम करीब 5:30 बजे अहरौला के चांदनी चौक पर रोड के बाएं तरफ एक डिसीएम खड़ी थी जिसमें अचानक बुढनपुर की तरफ से आ रही एक कार दाहिने से बाएं जाकर डीसीएम के पिछले हिस्से में घुस गई जिससे कार का बायां हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया गाड़ी यूपी 32 नंबर लखनऊ की थी लेकिन ड्राइवर संजय कुमार से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया ठंड के मारे हाथ काम नहीं किया जिसके कारण बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी जाकर के बड़े वाहन से टकरा गई फिलहाल कर चालक गाड़ी लेकर अपने गंतव्य की ओर निकल पड़ा और मामला वहीं शांत हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button