आजमगढ़:सड़क हादसे में रिटायर्ड दरोगा की हुई मौत

रिपोर्ट:विवेकानंद पांडे

दीदारगंज – आज़मगढ़:दीदारगंज थाना क्षेत्र के रम्मौपुर निवासी मेवालाल पुत्र दयाराम 61 वर्ष रविवार की शाम 4 बजे घर से मोटरसाइकिल से पल्थी बाजार जा रहे थे। कि गद्दोपुर के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रप्तार से आ रही अज्ञात ट्रक (डम्फर) ने धक्का मार दिया जिससे मेवालाल बुरी तरह से घायल हो गए। परिजन गंभीरावस्था में फूलपुर हॉस्पिटल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक आर पी एफ में दरोगा पद से एक वर्ष पहले रिटायर्ड हुआ था। मृतक के पास दो लड़के है। बड़े लड़के की शादी हो गयी है। छोटा लड़का अविवाहित है। मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी विद्या देवी सहित पूरे परिवार में कोहराम मच गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही दीदारगंज थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button