पत्रकार हितों के लिए सक्रिय तारकेश्वर राय को मिला राष्ट्रीय स्तर का दायित्व

श्री तारकेश्वर राय को आइडियल पत्रकार संगठन का प्रभारी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष

मुंबई/नवी मुंबई।

अजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्यरत आइडियल पत्रकार संगठन ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री तारकेश्वर राय को पदोन्नति प्रदान कर प्रभारी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

Champions Return with a Roar: Mumbai South Central Maratha Royals Unveil New Jersey Ahead of T20 Mumbai League 2026

संगठन द्वारा जारी घोषणा में बताया गया कि श्री तारकेश्वर राय लंबे समय से विशेष रूप से नवी मुंबई एवं मुंबई में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार तथा सदस्यों के बीच समन्वय स्थापित करने में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि श्री तारकेश्वर राय की संगठन के प्रति निष्ठा, पत्रकारों के हित में कार्य करने का जुनून, गंभीरता एवं कार्यशैली को देखते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार-विमर्श कर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

इंस्पेक्टर अविनाश में उर्वशी रौतेला की दमदार एक्टिंग का जलवा

यह निर्णय संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों डॉ अरुण भारद्वाज, मकसूद अहमद आजमी, रवि दीक्षित, विजय वर्मा, आफताब आलम, रामायण सिंह, मनोज मिश्रा, लक्ष्मण सूर्यवंशी, सूर्यकांत कदम, जमुना चव्हाण, दिनेश तिवारी, चंद्रशेखर मौर्य तथा मनोहर लाल शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से लिया गया।संगठन ने विश्वास जताया है कि प्रभारी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में श्री तारकेश्वर राय संगठन को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सिर्फ स्टार नहीं, बेजुबानों की आवाज बनीं कशिका कपूर 

बताया गया कि संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण तत्काल प्रभाव से यह निर्णय लिया गया।आइडियल पत्रकार संगठन परिवार ने श्री तारकेश्वर राय को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button