Azamgarh news:वज्रपात से अधेड़ की मौत
Azamgarh news: Middle-aged man dies due to lightning

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल, महराजगंज (आजमगढ़) स्थानीय थाना क्षेत्र के कोलहटा कमाल गांव में शुक्रवार की सुबह घर से खेत की तरफ शौच के लिए गये एक अधेड़ की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई ।
उक्त गांव निवासी धर्मराज राजभर उम्र लगभग 50 वर्ष भोर में लगभग पांच बजे खेत की तरफ शौच के लिए गया उसी समय बादलों की गड़गड़ाहट और बारिश शुरू हो गयी । वह घर की तरफ वापस लौट रहा था तभी वज्रपात की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया ।
आजमगढ़ में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
किसी ने देखा तो परिवार वालों को सूचित किया तो आनन-फानन स्वजन मौके की तरफ दौड़े और स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । स्वजनों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक के पास दो लड़के और दो लड़कियां हैं जो अभी अविवाहित हैं । घटना के बाद परिवार में करुणक्रन्दन से कोहराम मचा है ।
2029 की तैयारी में जुटी कांग्रेस:भारत जोड़ो से सत्ता जोड़ो तक, राहुल गांधी की रणनीति तेज



