Mau News:पुलिस ने मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने पर ट्रेलरचालक को किया गिरफ्ता र।पकड़े जाते समय पुलिस से की हाथापाई
Mau news
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने नगर के मझवारामोड़ पर रुट डायवर्जन को लेकर ट्रेलर चालक द्वारा ड्यूटी पर रहे पुलिस कर्मी के सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहने पर पुलिस ने उसको बड़ी मस्कत के बाद उसको पकड़ कर कोतवाली लाकर सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया। पुलिस द्वारा आरोपी को कोतवाली लाते समय उसने जमकर हाथापाई किया।
घोसी कोतवाली पुलिस ने मामा के घर असलहा लेकर आए एक व्यक्ति किया गिरफ्तार
घोसी नगर के मझवारामोड़ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मधुबन में कार्यक्रम को लेकर पुलिस कर्मियों की यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर ड्यूटी लगाई गई थी। इस बीच कुचहरा बलुआपोखरा निवासी ट्रेलर चालक संदीप यादव अपना ट्रेलर ट्रैक लेकर मझवारा की तरफ जाने के लिए मोड़ा तो वहा ड्यूटी कर रहे पुलिस ने उसको रोक कर उधर जाने से मना करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की जनसभा है। इस पर ट्रेलर चालक संदीप यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहने लगा जिसपर पुलिस कर्मी ने अपशब्द कहने से मना किया।
श्रीमद् भागवत कथा: पूतना उद्धार से कंस के असुरों के वध तक की दिव्य लीलाओं का रसपान
फिरभी वह अपशब्द कहता रहा। इस पर मौके पर मौजूद एसआई और पुलिस उसको पकड़ कर कोतवाली लाने के लिए रिक्शा में बैठाने लगे। इस पर वह उग्र हो कर उनके साथ हाथापाई करने के साथ पुलिसकर्मी के गला भी पकड़ने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसको बड़ी मस्कत से कोतवाली लाकर सम्बन्धित धाराओं चालान कर दिया।
जनहित से जुड़ी योजनाओं को दें प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
इस सम्बन्ध में कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने, पुलिस के साथ हाथापाई करने को लेकर ट्रेलर चालक संदीप यादव निवासी कुचहरा बलुआपोखरा घोसी को सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया गया.
उदन्त मार्तण्ड से लुप्त मेरुदण्ड तक हिंदी पत्रकारिता के दो सौ बरस (30 मई 1826 – 30 मई 2026)



