Azamgarh News: गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा
आजमगढ़ जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलरियागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त मो. गुड्डू पुत्र मो. हाशिम निवासी अलाउद्दीनपट्टी को मुखबिर की सूचना पर गुलवा गौरी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मोबाइल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य है। यह गिरोह चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करता था, जिससे आम जनजीवन और कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। गिरोह के खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था और अभियुक्त फरार चल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम, चोरी, आयुध अधिनियम सहित कई संगीन मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल गांधी यादव, कांस्टेबल छट्ठू साहनी और आरक्षी कुलदीप पाण्डेय की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।



