Latehar News: अधिवक्ताओं ने सेवानिवृत जिला जज दुबे को बुके देकर विदाई दिया

Latehar News: Lawyers bid farewell to retired District Judge Dubey by presenting him a bouquet.

लातेहार। व्यवहार न्यायालय लातेहार में पदस्थापित जिला जज द्वितीय संजय कुमार दुबे के सेवानिवृत्ति के उपरांत स्थानीय अधिवक्ताओं ने उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें भावभीनी विदाई दिया। लोक अभियोजक शिव शंकर राम ने कहा कि श्री दुबे के कार्यकाल में उन्हें काम करने का अवसर मिला, न्याय के प्रति उनका समर्पण हमेशा यादगार रहेगा।

दिल दहला देने वाली वारदात:प्यार में नाकाम युवक बना हैवान, डेढ़ साल के बच्चे की हत्या का आरोप

जीपी एवं वरीय अधिवक्ता समसुल कमर खान ने कहा कि श्री दुबे हमेशा कार्यों के प्रति जवाबदेह रहे हैं ,उन्होंने कभी किसी भी मामले को लंबित नहीं रखा और उनकी यह खासियत रही है कि पीड़ित लोगों को उन्होंने त्वरित फैसला सुनाया।श्री खान ने कहा कि कई महीने में तो प्रतिदिन उन्होंने एक मामले का फैसला सुनाया और यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनकी रही है। खान ने उनकी उज्जवल भविष्य की कामना किया है। वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार ने कहा कि निष्पक्ष न्याय प्रदान करने के लिए श्री दुबे हमेशा अनुकरणीय रहेंगे। श्री कुमार ने कहा कि श्री दुबे का कार्यकाल लातेहार जजशिप के लिए स्वर्णिम रहा है।

तारिक खान की मौनी रॉय स्टारर फिल्म ‘बॉम्बे स्टोरी’ का कान्स फिल्म फेस्टिवल में भव्य प्रीमियर

अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष वासुदेव पांडेय ने श्री दुबे के दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना किया है। उन्होंने कहा है कि श्री दुबे हमेशा निष्पक्ष एवं निडरता के साथ न्यायिक कार्य का निष्पादन किए हैं। अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है। अधिवक्ता मिथिलेश कुमार ने कहा कि श्री दुबे हमेशा लातेहार जिले के अधिवक्ताओं के जेहन में रहेंगे। उनका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है। अधिवक्ता उपेंद्र कुमार, अमित कुमार गुप्ता, अमूल्या रंजन, अस्मिता एक्का, राजा कुमार आदि ने सेवानिवृत्त जज श्री दुबे को बुके देकर विदाई दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button