Azamgarh News: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

सचेत ऐप से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 3 घंटों में उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में बिजली कड़कने, 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ आंधी (कुछ स्थानों पर 70 किमी/घंटा तक), तथा मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

प्रभावित जनपदों में बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, इटावा, हाथरस, अलीगढ़, मेरठ, गाज़ियाबाद, गौतम बुद्ध नगर सहित कई जिले शामिल हैं।

प्रशासन ने सभी लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को सतर्क करने के निर्देश दिए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों, बिजली के खंभों तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

सावधानी ही सुरक्षा है।

आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button