आजमगढ़ में युवक को सीने में मारी एयर गन की गोली, हालत गंभीर; लखनऊ रेफर

Azamgarh youth shot in the chest with an air gun, condition critical; referred to Lucknow

अतरौलिया/आजमगढ़:स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गोहरपुर में बीते 24 मई की शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ दुर्गविजय सिंह के पोखरे पर बातचीत के दौरान हुए विवाद में अनुज सिंह उर्फ अन्नी सिंह ने गाँव के ही अंश विश्वकर्मा (पुत्र दिनेश विश्वकर्मा) के सीने पर एयर गन से गोली दाग दी। गोली लगने से घायल युवक को पहले वाराणसी और फिर हालत बिगड़ने पर संजय गांधी पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया, जहाँ उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

Azamgarh accident:आजमगढ़ में ससुराल से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

पीड़ित की माँ राधा देवी ने 1 जून को अतरौलिया थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपियों ने मामले को छिपाने और परिवार को गुमराह करने की कोशिश की। पीड़ित माँ का कहना है

आजमगढ़ में गैंगरेप के 6 आरोपी गिरफ्तार

कि आरोपी पक्ष के अभय प्रताप सिंह उर्फ राजू सिंह द्वारा लगातार पूरे परिवार को डराया-धमकाया जा रहा है और “थाना-पुलिस सब देख लेने” की धौंस दी जा रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस मामले में थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि तहरीर प्राप्त का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आरएसएस-भाजपा और अमेरिका की दासता की ओर बढ़ता भारत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button