Azamgarh News: युवक को सीने में मारी एयर गन की गोली, हालत गंभीर; लखनऊ रेफर।

युवक को सीने में मारी एयर गन की गोली, हालत गंभीर; लखनऊ रेफर।

आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम गोहरपुर में बीते 24 मई की शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ दुर्गविजय सिंह के पोखरे पर बातचीत के दौरान हुए विवाद में अनुज सिंह उर्फ अन्नी सिंह ने गाँव के ही अंश विश्वकर्मा (पुत्र दिनेश विश्वकर्मा) के सीने पर एयर गन से गोली दाग दी। गोली लगने से घायल युवक को पहले वाराणसी और फिर हालत बिगड़ने पर संजय गांधी पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया, जहाँ उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित की माँ राधा देवी ने 1 जून को अतरौलिया थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपियों ने मामले को छिपाने और परिवार को गुमराह करने की कोशिश की। पीड़ित माँ का कहना है कि आरोपी पक्ष के अभय प्रताप सिंह उर्फ राजू सिंह द्वारा लगातार पूरे परिवार को डराया-धमकाया जा रहा है और “थाना-पुलिस सब देख लेने” की धौंस दी जा रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस मामले में थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि तहरीर प्राप्त का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button