Azamgarh accident:अज्ञात ट्रक की टक्कर से डीसीएम सवार मासूम समेत दो की मौत, सात घायल

Azamgarh News: अज्ञात ट्रक की टक्कर से डीसीएम सवार मासूम समेत दो की मौत, सात घायल

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

अज्ञात ट्रक की टक्कर से डीसीएम सवार मासूम समेत दो की मौत, सात घायल

आजमगढ़ जनपद के तहबरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीसीएम वाहन सवार एक मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

आजमगढ़ में नए डॉप्लर वेदर रडार का निरीक्षण

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना तहबरपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात ट्रक ने डीसीएम वाहन संख्या यूपी-78-एचटी-8377 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम चालक शिवम कुमार शर्मा (35 वर्ष) पुत्र रामकुमार शर्मा निवासी सिकंदरा थाना सिकंदरा, जनपद कानपुर देहात तथा वाहन में सवार नीरम (5 वर्ष) पुत्री सोनू निवासी चांदपुर थाना दरगाह, जनपद बहराइच की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Azamgarh News: आजमगढ़ में दो दर्दनाक हादसे, सर्पदंश से मासूम की मौत, नदी में डूबने से व्यक्ति ने गंवाई जान

हादसे में डीसीएम में सवार सात अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस 108 की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

आपकी करतूतों के ही नतीजे तो सामने आ रहे हैं जनाब!

थाना प्रभारी तहबरपुर ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में लदे खच्चरों एवं बकरियों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य कराया गया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button