Azamgarh News: हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में VSD इंटरनेशनल स्कूल के मेधावियों का हुआ सम्मान

आजमगढ़ बलरामपुर पटवध से बबलू राय

हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में VSD इंटरनेशनल स्कूल के मेधावियों का हुआ सम्मान

आजमगढ़, हिंदुस्तान अखबार द्वारा आयोजित “प्रतिभा सम्मान समारोह 2026” में इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शहर के हरिऔध कला भवन में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर VSD International School के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों के लिए मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों को जनपद के जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार ने सम्मानित किया। दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

विद्यालय के विद्यार्थियों को मिला यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय बना। सम्मानित विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही विश्वास जताया कि भविष्य में भी विद्यालय के छात्र-छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button