Azamgarh News: किशोरी ने घर के अंदर फंदे से लटक कर दी जान, आत्म हत्या के लिए उकसाने के आरोप में चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज 

किशोरी ने घर के अंदर फंदे से लटक कर दी जान, आत्म हत्या के लिए उकसाने के आरोप में चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल, महाराजगंज (आजमगढ़)

स्थानीय थाना क्षेत्र के देवारा जदीद गांव में शुक्रवार की देर शाम एक किशोरी ने घर के अंदर कमरे में फंदे से लटककर जान दे दिया । घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं ।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी किशोरी खुशी उम्र लगभग 17 वर्ष पुत्री योगेंद्र निषाद शुक्रवार की शाम घर वालों को काफी देर से दिखाई नहीं दी तो स्वजन उसकी तलाश करना शुरू किए, इसी दौरान शाम लगभग सात बजे उसका शव घर के अंदर एक कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला, जिसके बाद स्वजन बेसुध हो गए । घटना की सूचना पुलिस को दिया तो कुछ ही देर बाद मौके पर पुलिस के साथ ग्रामीणों की काफी बड़ी इकट्ठा हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । उक्त मामले में शनिवार को किशोरी के पिता की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध आत्महत्या हेतु उकसानें की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया । ग्रामीणों ने दबी जुबान से आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं । पुलिस ने अभी किसी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं किया है । थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button