Azamgarh news :ताइक्वांडो में चार बेटियों ने हासिल की रेड वन बेल्ट, ब्लैक बेल्ट मास्टर डिग्री के करीब पहुंचीं खिलाड़ी

ताइक्वांडो में चार बेटियों ने हासिल की रेड वन बेल्ट, ब्लैक बेल्ट मास्टर डिग्री के करीब पहुंचीं खिलाड़ी

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

पुलिस लाइन आजमगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार (आईपीएस) के निर्देशन में प्रारंभ की गई खेल गतिविधियां निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। लगभग 09 माह पूर्व प्रारंभ कराए गए ताइक्वांडो एवं जिमनास्टिक प्रशिक्षण का सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहा है।

ताइक्वांडो खेल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही खिलाड़ी गौरवी गुप्ता, परिधि गुप्ता, सृष्टि पाठक एवं श्रेया यादव ने सफलतापूर्वक रेड वन बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद एवं पुलिस परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। इसके साथ ही ये खिलाड़ी अब ब्लैक बेल्ट मास्टर डिग्री प्राप्त करने के और निकट पहुंच गई हैं।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही इन खिलाड़ियों ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक भी प्राप्त किए थे।

यह बेल्ट परीक्षा दिनांक 05 जून 2026 को युवा ताइक्वांडो अकैडमी, बेनीपुर एनडीआरएफ वाराणसी में आयोजित की गई, जिसका आयोजन वाराणसी ताइक्वांडो संघ (संबद्ध – उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ) द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में वाराणसी सहित विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

परीक्षा के दौरान निर्णायक मंडल में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक अरविंद यादव, राष्ट्रीय रेफरी हर्ष पाल, संघ के सचिव/अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय प्रशिक्षक सुनील कुमार शिंदे सहित अन्य गणमान्य प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आजमगढ़ पुलिस परिवार की इन बेटियों की उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button