Azamgarh news :साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति का रुपया पुलिस ने कराया वापस 

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति का रुपया पुलिस ने कराया वापस 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना सरायमीर पर एक शिकायतकर्ता द्वारा एनसीआरपी (National Cyber Crime Reporting Portal) पर शिकायत दर्ज करायी गई कि टेलीग्राम के माध्यम से प्राप्त एक लिंक के जरिए अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा उनसे ₹29,346 की धनराशि की धोखाधड़ी कर ली गई है।

शिकायत प्राप्त होने पर थाना सरायमीर की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तकनीकी एवं विधिक कार्रवाई प्रारम्भ की गई। अथक प्रयासों के फलस्वरूप ठगी गई धनराशि में से ₹18,022 को संबंधित बैंक खाते में होल्ड कराया गया।

इसके उपरांत माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक को कोर्ट आदेश प्रेषित किया गया, जिसके क्रम में होल्ड की गई ₹18,022 की धनराशि सफलतापूर्वक शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराई गई।

पीड़ित द्वारा धनराशि वापस प्राप्त होने पर आजमगढ़ पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क का आभार व्यक्त किया गया।

आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अनजान लिंक, निवेश योजना, टेलीग्राम/व्हाट्सएप संदेश अथवा ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते धनराशि को होल्ड कराकर वापस कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button