Azamgarh news :युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं अवैध धर्म परिवर्तन कराने वाला गिरफ्तार 

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं अवैध धर्म परिवर्तन कराने वाला गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना सरायमीर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर एक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के संबंध में मु0अ0सं0-146/2026 धारा 87 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग बनाम अभियुक्त ओबैद अहमद पुत्र उजैर अहमद, निवासी पूरा नूरम, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, बयान एवं अन्य तथ्यों के आधार पर अभियोग में धारा 69, 351(3) बीएनएस तथा धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की बढ़ोत्तरी की गई।

दिनांक 07.06.2026 को उपनिरीक्षक नीरज गौड़ मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त ओबैद अहमद पुत्र उजैर अहमद, निवासी पूरा नूरम, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष को खण्डवारी नहर पुलिया के पास से समय करीब 14:00 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button