Azamgarh news :मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना महराजगंज पर प्राप्त तहरीर में आरोप लगाया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगण द्वारा वादी पक्ष के साथ गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड, लाठी-डंडा एवं ईंट से हमला किया गया, जिससे कई व्यक्तियों को गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई। प्राप्त तहरीर एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0-101/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग बनाम 1.लालू निषाद S/O राजेन्द्र निषाद 2. प्रवेश निषाद S/O रुदल निषाद 3. राजू निषाद S/O समशेर निषाद 4. बीरबल निषाद S/O जवाहिर निषाद 5. महातम निषाद S/O महेन्द्र निषाद निवासीगण उसुरकुढवा थाना महराजगंज जनपद आजगमढ़ के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
दिनांक 07.06.2026 को उ0नि0 राहुल कुमार मय मुखबिर की सूचना प्राप्त मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त शिवदास उर्फ लालू निषाद पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, निवासी ग्राम उसुरकुढ़वा, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 22 वर्ष को भैरोदासपुर तिराहे के पास से समय करीब 08:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।



