आजमगढ़:बजरंग दल कार्यकताओं ने निकाली शोभा यात्रा

रिपोर्ट: कमलाकांत शुक्ल

महराजगंज /आजमगढ़:अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में राम भक्त और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े संगठन अपने अपने तरीके से ख़ुशियां मना रहे हैं । इसीक्रम मे मंगलवार की सायंकाल नगर पंचायत महराजगंज में बजरंग दल द्वारा राम जानकी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गयी । शोभा यात्रा में क़स्बा वासिओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । शोभा यात्रा में राम लक्ष्मण की रथ सवार झांकी भी निकाली गयी ।यात्रा राम जानकी मंदिर से पुराना चौक, नया चौक, सहदेव गंज मोड, थाना रोड होते हुए बजरंग चौक के रास्ते पूरे नगर का भ्रमण किया इस दौरान जहां से शोभा यात्रा गुजरी वहाँ मौजूद राम भक्तों ने रथ का स्वागत किया । राम भक्ति के गानों पर जहां राम भक्त थिरकते रहे वहीं यात्रा में हाथी व घोड़े भी शामिल रहे । बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ राम मंदिर आंदोलन से जुड़े संगठनों ने भी इस यात्रा में हिस्सा लिया । यात्रा का संचालन बजरंग दल कार्यकर्त्ता सभासद विन्दर शर्मा, पवन गुप्ता, अजय मिश्र, गोलू जायसवाल, नीरज जायसवाल आदि लोगों ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button