Azamgarh News:पद्म पुरस्कारों हेतु उत्कृष्ट उपलब्धि /योगदान देने वाले आजमगढ़वासी‌ करें आवेदन*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

*पद्म पुरस्कारों हेतु उत्कृष्ट उपलब्धि /योगदान देने वाले आजमगढ़वासी‌ करें आवेदन*

*विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिए भारत सरकार द्वारा पदम उपाधि हेतु आवेदन प्रस्ताव जिला सूचना कार्यालय से करे प्राप्त व जमा*

आजमगढ़ 16 जून 𝟐𝟎𝟐𝟔/

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अवगत कराया गया है कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2027 के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिए भारत सरकार द्वारा पदम विभूषण, पदम भूषण तथा पदम श्री उपाधियां दिये जाने के लिए महानुभाव के नाम की संस्तुतियों उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के सम्बन्ध में साइटेंशन की दो प्रतियां वांछित सूचना के साथ विलम्बवत 20 जून, 2026 तक उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गयी है।

 

अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) ने समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ को निर्देशित किया है कि शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जनपद आजमगढ़ के किन्हीं महानुभाव का नाम प्रस्तावित करना चाहे तो उनके व्यक्त्तित्व व कृतित्व के सम्बन्ध में साइटेशन दो प्रतियों में निर्धारित प्रपत्र में वांछित सूचना विलम्बवत दिनांक 20 जून 2026 के पूर्व उपलब्ध करा दें।

 

पद्म पुरस्कारों हेतु मानदंड अनिवार्य रूप से उत्कृष्ट उपलब्धि /योगदान देने वाले जनपद आजमगढ़ के नागरिक आवेदन इच्छुक आवेदन फार्म प्राप्त/ जमा या अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस व समयावधि में जिला सूचना कार्यालय कलेक्ट्रेट में संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button