Azamgarh News:17 जून को कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा में आयोजित होगा किसान दिवस, किसानों की समस्याओं का होगा मौके पर निस्तारण

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

17 जून को कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा में आयोजित होगा किसान दिवस, किसानों की समस्याओं का होगा मौके पर निस्तारण

आजमगढ़, 16 जून 2026/

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में जनपद के किसानों की कृषि एवं कृषि से संबद्ध गतिविधियों से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से माह जून 2026 का किसान दिवस आगामी 17 जून 2026 (तृतीय बुधवार) को आयोजित किया जाएगा।

 

किसान दिवस का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक कृषि विज्ञान केंद्र, कोटवा, आजमगढ़ के सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम में कृषि विभाग सहित विभिन्न समवर्गीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा किसानों एवं कृषि उद्यमियों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को सुनकर उनका यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि किसान दिवस शासन और किसानों के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके जरिए कृषकों को अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समक्ष रखने का अवसर प्राप्त होता है। साथ ही विभिन्न कृषि योजनाओं, तकनीकी नवाचारों एवं सरकारी सुविधाओं की जानकारी भी किसानों को उपलब्ध कराई जाती है।

 

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे नियत तिथि एवं समय पर आवश्यक सूचनाओं एवं अभिलेखों के साथ किसान दिवस में स्वयं उपस्थित होकर किसानों की समस्याओं के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सुनिश्चित करें।

 

जिलाधिकारी ने जनपद के किसानों एवं कृषि उद्यमियों से अधिक से अधिक संख्या में किसान दिवस में प्रतिभाग कर अपनी समस्याओं एवं सुझावों को प्रस्तुत करने की अपील की है, जिससे उनका समयबद्ध एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button