Azamgarh news:नकली गहनों के आरोप को लेकर ग्राहक और ज्वेलर में मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
Azamgarh News: A fight broke out between a customer and a jeweler over allegations of fake jewelry; police are investigating.

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी कोतवाली स्थित एक ज्वेलरी दुकान पर मंगलवार को ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। घटना के दौरान आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Azamgarh accident:आजमगढ़ में ट्रेलर की चपेट में आने से किशोरी की मौत
जानकारी के अनुसार, ग्राहक ने कुछ समय पूर्व जितेंद्र कुमार-सुधीर कुमार ज्वेलर्स की दुकान से गहने खरीदे थे। बाद में उसने गहनों के नकली होने का आरोप लगाते हुए दुकान पर पहुंचकर दुकानदार से शिकायत की। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
Azamgarh News:आपरेशन वज्रपात के तहत अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
आरोप है कि विवाद के दौरान दुकानदार ने ग्राहक से गहने छीन लिए, जिसके बाद मामला और उग्र हो गया तथा दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस संबंध में मुकामी पुलिस ने बताया कि ग्राहक द्वारा दुकानदार पर नकली सोना देने का आरोप लगाया गया है। इसी मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



