आजमगढ़ जेल से भागे 1-1 लाख के दो इनामी बंदी गिरफ्तार,गाजीपुर जाने निकले थे, रास्ते में STF ने दबोच लिया; 10 साल से थे फरार

Two prisoners carrying a reward of Rs 1 lakh each, who escaped from Azamgarh jail, were arrested; they were on their way to Ghazipur, but were caught by the STF on the way; they had been absconding for 10 years.

आजमगढ़ :10 वर्ष पूर्व जिला कारागार आजमगढ़ से फरार हुए ₹1-1 लाख के दो इनामिया बंदी गिरफ्तार,जनपद आजमगढ़ में वांछित एवं इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *एसटीएफ लखनऊ एवं थाना सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम

Azamgarh News:बिलरियागंज क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान कराने की अपील

को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। *वर्ष 2016 में जिला कारागार आजमगढ़ से फरार हुए ₹1-1 लाख के पुरस्कार घोषित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार* कर माननीय न्यायालय भेजा गया है। जिला कारागार आजमगढ़ से तीन विचाराधीन बंदी जेल परिसर से फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 157/2016 धारा 223/224 भादवि पंजीकृत किया गया था।

Azamgarh news:जनता की हर समस्या का समाधान, विश्वास का नाम बने एसडीएम चंद्र प्रकाश सिंह

विवेचना के उपरांत अभियुक्तगण के विरुद्ध आरोप पत्र प्रेषित किया गया, किन्तु अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी पर शासन द्वारा ₹1-1 लाख का पुरस्कार घोषित किया गया था। एसटीएफ लखनऊ एवं थाना सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अथक प्रयास एवं सटीक सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित दो इनामिया/वांछित अभियुक्तों— 01. चन्द्रशेखर उर्फ शेखर पुत्र स्व0 लालजी मुसहर 02. प्रकाश मुसहर पुत्र बुद्धन मुसहर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे वर्ष 2016 में अपने साथी के साथ जिला कारागार आजमगढ़ से फरार हो गए थे।

Azamgarh encounter:आजमगढ़ में मुठभेड़ के बाद बाइक लूटकांड का खुलासा,अपाचे समेत आरोपी गिरफ्तार

फरारी के दौरान वे विभिन्न स्थानों पर छिपकर रहते रहे तथा काफी समय से पंजाब में रहकर मजदूरी एवं खेती का कार्य कर रहे थे। कई वर्षों तक फरार रहने के बाद वे जनपद गाजीपुर जाने के उद्देश्य से आजमगढ़ आए थे, जहां पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button