Azamgarh news :चोरी की घटना का मात्र 12 घंटे के भीतर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चोरी के सामान नकदी के साथ दो बाल अपचारी को लिया अभिरक्षा में

चोरी की घटना का मात्र 12 घंटे के भीतर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चोरी के सामान नकदी के साथ दो बाल अपचारी को लिया अभिरक्षा में

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

पवई थाना अंतर्गत जल्दीपुर निवासी रामआसरे चौरसिया पुत्र शेखई राम चौरसिया द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 14.06.2026 को रात्रि लगभग 02:00 बजे उनके जीजा के घर में अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर नकदी, घरेलू बर्तन, गैस सिलेंडर, बैटरी, पानी की मोटर, गेहूं एवं चावल आदि चोरी कर लिए गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 152/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पवई पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 18.06.2026 को उ0नि0 संतोष कुमार यादव, उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित दो बाल अपचारियों को बस्तीचक गुलरा मोड़ के पास से समय 03:40 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

बाल अपचारियों की निशानदेही एवं कब्जे से एक अदद इंडेन गैस सिलेंडर, एक अदद EXIDE कंपनी की बैटरी, लगभग 11 किलोग्राम गेहूं, लगभग 15 किलोग्राम चावल, लगभग 500 ग्राम कॉपर तार तथा ₹2,800 नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

उ0नि0 संतोष कुमार यादव, उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती, का0 विकास यादव, रि0का0 संदीप प्रजापति एवं का0 अनुराग यादव की टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी-पतारसी एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button