Azamgarh News:मुहर्रम को लेकर बिलरियागंज पुलिस सतर्क, थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने किया ताजिया स्थलों का निरीक्षण

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

“जहां मोहब्बत की रौशनी हो, वहां अमन का कारवां चलता है”

मुहर्रम को लेकर बिलरियागंज पुलिस सतर्क, थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने किया ताजिया स्थलों का निरीक्षण

पटवध/आजमगढ़।

“नफरत की दीवारें गिरती हैं जहां प्यार का पहरा होता है, वहीं अमन का हर मौसम और भाईचारे का सवेरा होता है।”

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बिलरियागंज थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा पूरी सक्रियता के साथ क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने ग्राम सभा छीहीं, इमलीपुर, भावा रायपुर, पतिला गौसपुर, करमैनी सहित विभिन्न ताजिया स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों, ताजियादारों और ग्रामवासियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कहीं बिजली के तार नीचे लटके मिले तो उन्हें ठीक कराया गया, वहीं ताजिया मार्गों पर साफ-सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई गई।

अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि मुहर्रम त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है। इसे आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब की भावना के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

“मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिंदी हैं हम, वतन है हिंदोस्तां हमारा।”

थाना प्रभारी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन शांति और सौहार्द कायम रखने में जनता का सहयोग सबसे बड़ी ताकत है। पुलिस और जनता के संयुक्त प्रयास से ही त्योहारों की असली खूबसूरती बरकरार रहती है।

क्षेत्रवासियों ने भी थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण मजबूत हुआ है। लोगों का मानना है कि उनकी सतर्कता, संवेदनशीलता और जनसंपर्क के कारण हर वर्ग के लोगों में भरोसा बढ़ा है।

“अमन की राह में जो दीप जलाते रहते हैं, वही लोग समाज में रिश्ते बचाते रहते हैं।”

मुहर्रम को लेकर बिलरियागंज पुलिस की तैयारियां और थाना प्रभारी की सक्रियता यह संदेश दे रही है कि इस बार भी क्षेत्र में भाईचारे, प्रेम और आपसी सौहार्द की मिसाल कायम होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button