Azamgarh news :”स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने पुलिस लाइन आजमगढ़ में किया योगाभ्यास

"स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम पर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने पुलिस लाइन आजमगढ़ में किया योगाभ्यास

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” है। इस थीम का उद्देश्य लोगों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से स्वस्थ रहने तथा बढ़ती आयु में भी सक्रिय, संतुलित एवं गुणवत्तापूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। योग स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देकर दीर्घकालिक स्वास्थ्य एवं स्वस्थ वृद्धावस्था की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसी क्रम में आज दिनांक 21.06.2026 को पुलिस उप-महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, श्री सुनील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा पुलिस लाइन्स परिसर में आयोजित योग शिविर में सहभागिता कर योगाभ्यास किया गया।

योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुलोम-विलोम, कपालभाति, अर्धचक्रासन, वज्रासन, भुजंगासन, शशांकासन तथा शीतली प्राणायाम सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने शरीर को निरोग एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रतिदिन योग एवं व्यायाम के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल, प्रतिसार निरीक्षक श्री रजनी कान्त ओझा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा चंद्रमा ऋषि आश्रम कंधरापुर परिसर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर मा0 मंत्री श्री दारा सिंह चौहान जी, जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री रविन्द्र कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संदेश दिया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थाना, चौकी एवं पुलिस कार्यालयों पर भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविरों एवं जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया गया तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button