आजमगढ़:22 तारीख को होने वाले अयोध्या में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में हो रही तैयारीयां जोरों पर

रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय
अहरौला/आजमगढ़:22 तारीख को होने वाले अयोध्या में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में हो रही तैयारीयां जोरों पर इसी को लेकर जब अहरौला ब्लॉक के एडीओ पंचायत संजय कुमार श्रीवास्तव से बात किया गया कि जिले में 22 तारीख को लेकर जिस प्रकार की तैयारीयां जिले के अन्य जगहों पर हो रही है क्या उसी तरह की तैयारीया अहरौला ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों पर हो रही है की नही और इसको लेकर किस-किस को दिशा निर्देशत किया गया है ।।तो इस पर संजय कुमार श्रीवास्तव एडीओ पंचायत अहरौला ने बताया कि सभी ग्राम प्रधान सफाई ,कर्मी व पंचायत मित्र को सूचित कर दिया गया है कि 22 तारीख को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के उपलब्क्ष में अपने अपने ग्राम के सभी छोटे , बड़े मंदिरों की साज सजावट साफ सफाई सभी रास्तों की साफ सफाई करें ।। इसके अतिरिक्त मंदिरों पर हर कीर्तन पूजा पाठ रामायण 16 तारीख से प्रारंभ करवाए और 22 तारीख को दीपोत्सव का कार्यक्रम रखें और लाइव प्रसारण कर इसे दिखाएं अगर इस सब में किसी से कोई अनदेखी की जाती है या शिकायत मिलती है तो वह हरगिज नहीं बक्शा जायेगा ।।



