आजमगढ़:एसपी ने दो गैंग को किया पंजीकृत
सुपर फास्ट टाइम्स से आफताब आलम की रिपोर्ट
आजमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने दो अपराध करने वाले गैंग को पंजीकृत किया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा शराब तस्कर व आपराधिक से सम्बन्धित 02 गैंग पंजीकरण कराया गया। जिसमें शराब तस्कर से 06 व आपराधिक (हत्या) से 02 (कुल 08) अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु उपरोक्त गैंग को जनपद स्तर पर सूचीबद्ध किया गया है। पंजीकृत गैंग का विवरण निम्नवत है- 1- थाना जहानागंज अभियुक्त अजय सिंह उर्फ बबलू सिंह पुत्र स्व0 सत्यनारायण सिंह निवासी वीरपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए अपमिश्रित शराब तैयार कर बेचने जैसा अपराध कारित कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” (शराब तस्कर गैंग) किया गया है। इसका कोड नं0- “डी- 216”होगा। जिसका सदस्य निम्नवत है
1. फेंकू मौर्या पुत्र सरजू मौर्या निवासी वीरपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़
2. मुर्तजा पुत्र जान मोहम्मद निवासी वीरपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़
3. चन्द्रकेश यादव पुत्र अवधू यादव निवासी मोजरापुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
4. रमाकान्त यादव उर्फ साधू यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी नगवा मैदो थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
5. विशेष सिंह उर्फ बिक्की सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह निवासी रैदोपुर थाना कोतवाली आजमगढ़
– थाना निजामबाद – अभियुक्त रामनिवास पुत्र गुरूचरन यादव निवासी सरदहा मधसिया थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए अपहरण कर हत्या करने जैसा जघन्य अपराध कारित कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” (आपराधिक गैंग) किया गया है। इसका कोड नं0- “डी-217” होगा।
जिसके सदस्य निम्नवत हैं-
1- अबरार अहमद पुत्र मैनुद्दीन निवासी भगतपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़