MauNews:थानासमाधानदिवस में प्राप्त जनशिकायतो का निष्पक्षता से निस्तारण करे राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी,कर्मचारी:एसडीएम अशोककुमारसिंह

घोसी।मऊ।घोसी कोतवाली के प्रांगण मेंशनिवार को एसडीएम अशोककुमारसिंह की अध्यक्षता एवं कोतवाल रविन्द्र नाथ राय की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल 25लोगों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनमें से राजस्व के दो तथा पुलिस से संबंधित एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू करा
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाए तथा किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे।
कोतवाल रविन्द्र नाथ राय ने कहा कि टीम गठित वाले प्रकरणों को पुलिस गंभीरता से लेकर मौके पर राजस्व टीम का सहयोग करें। समाधान दिवस में क्षेत्र की जनता दूर दराज से बहुत ही आशा लेकर आती है। आप सभी सही और भेदभाव के बिना कार्य करे।
थाना समाधान दिवस के दौरान एसआई विजय शंकर, एसआई हरेंद्र कुशवाहा, एसआई श्रीप्रकाश सिंह,कानूनगो मतीन खान, लेखपाल गौरव राय, अरविन्द पांडेय, नगर पंचायत कर्मी शादाब खान, विमलेश कुमार सहित राजस्व, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button