आजमगढ़:विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान,जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़:गंभीरपुर थाना क्षेत्र के खराटी गांव में बुधवार की शाम लगभग 5:00 बजे एक 25 वर्षीय विवाहिता ने छत में लगे चूले सहारे फाँसी का फन्दा लगा कर आत्म हत्या कर लिया।बताया जाता है कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के खराटी गांव निवासी राकू गौड़ की पत्नी शकुंतला उम्र 25 वर्ष बुधवार की शाम को अपने पति से बाजार जाने के लिए कही और पति ने ठण्ड में बाजार लिवा जाने से मना कर दिया और कहा कि जो तुम्हें चाहिए वह लेता आऊ गा तो पत्नि ने बर्गर और चाउमिन लाने को कहा पति बाजार से शाम लगभग 4:30 बजे बर्गर और चाऊमिन लेकर आया औऱ पत्नी को देकर वह अपने दूसरे घर जो वहा से लगभग 800 मीटर दूरी पर जहां पर उसके माता पिता व अन्य परिवार के लोग रहते थे वहां से अपने डेढ़ वर्ष के बच्चों को लेने चला गया। बच्चे को लेकर जब वापस आया तो अंदर से दरवाजा बंद देख वह चिल्लाने लगा और आसपास के लोगों को बुलाया ,दरवाजा तोड़ा आनंद फानन में एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर लाया जहां चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने अमृत बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर मां के पक्ष के लोग भी पहुंचे पुलिस ने सास ,ससुर जेठान व पति को पुलिस ने थाने पर पूछ ताछ के लिए थाने पर ले गई । दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सैकड़ों की संख्या में मायके व ससुराल के पक्ष के लोग पहुंचे और मृतका के पिता प्रेम बहादुर व बहन लक्ष्मीना ने गंभीरपुर थाने में बयान दिया कि वह गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर के निवासी है।शकुंतला की शादी लगभग 3 वर्ष पूर्व हुई थी उसके एक लगभग डेढ़ वर्ष का लड़का है, वह परिवार के साथ खुश थी किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं था बुधवार को अज्ञात कारण से बह फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है हम लोग कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button