आजमगढ़:प्रशासन का नहीं जला अलाव,हाड कपा देने वाली ठंड से लोग बेहाल

रिपोर्ट:चंदन शर्मा

रानी की सराय/आजमगढ़:जनवरी माह में ठंड जहां अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया लगातार ठंड बढ़ रही है। ठंड के बीच चौक चौराहा पर किसी संगठन के द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों की निगाहें प्रशासन पर टिकी है । कड़ाके की ठंड के बीच अलाव की व्यवस्था प्रशासन की ओर से नहीं की गई। ठंड के बीच लोग घरों में दुबकने लगे। वृध्द और बच्चों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है वही शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा परसने लगता हैं। यात्रियों ,ठेला रिक्शा चलाने वाली लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। वहीं प्रशासन केवल कागजी कोरम पूरा कर रहा है हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। लोग चंदा के पैसो से और कागज की टुकड़े जला करके ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था कर रहे हैं ।रानी की सराय कस्बा ब्लॉक मुख्यालय होने के बावजूद भी ठंड से निजात पाने के लिए अब तक किसी भी जगह अलाव की व्यवस्था नहीं की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button