Mau News:मुस्लिमपर्सनल लॉ बोर्ड आफइंडिया मुस्लमानों की सच्ची हितैषी: महासचिव मो मुईनअहमद (मम्मू)

lacknaunews:Muslim Personal Law Board of India is the true well-wisher of Muslims: General Secretary Mo Muin Ahmed (Mammu)

मऊ। लखनऊ।मुस्लिमपर्सनल लॉ बोर्ड आफइंडियाकी एक महत्वपूर्ण बैठक वीआईपी गेस्टहाउस डालीबाग में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नसीम अहमद एवं राष्ट्रीय महासचिव मो मुईनअहमद मम्मू की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन की मजबूती के साथ नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव मो मुईनअहमद मम्मू ने फरीदाबाद हरियाणा के अनीस अहमद खान को राष्ट्रीय सचिव, बिनावर बदायूँ के तमिमुद्दीन बाबू चौधरी को उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष, मऊ यूपी के मो सादिक खान को प्रदेश सचिव तथा बाराबंकी यूपी के शेर मोहम्मद को प्रदेश सचिव घोषित करने के साथ कई जिलों में जिलाध्यक्ष की घोषण किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव मो मुईनअहमद मम्मू ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड आफइंडिया आज पूरे मुस्लिम समाज में अपनी पैठ बना कर मुसलमानों की एक मजबूत आवाज बन रही है। संगठन का उद्देश्य देश के करोड़ों मुसलमानों को एक करने के साथ उनके ऊपर हो रहे अन्याय के विरुद्ध डट कर खड़ा होना है। कहा कि हमारा उद्देश्य मुस्लिम समाज को हर क्षेत्र में एक मजबूत पहचान देने की है। संगठन के सभी पदाधिकारियों से अपील है कि संगठन की मजबूती, सक्रियता के लिए समर्पित हो कर कार्य करे। निष्क्रिय लोगों के लिए संगठन में कोई जगह नहीं है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नसीम अहमद ने कहा कि मुस्लिम समाज के सामने बहुत सी चुनौतियां है। उसके लिए हम सभी में एकता की बहुत जरूरत है। संगठन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों से अपील है कि आप सभी समाज में खास कर युवाओं में संदेश दे कि वैज्ञानिक एवं टेक्नोलॉजी को अपनाए और अपनी स्थिति को और मजबूत करें। संगठन के माध्यम से मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जताया जाए गा। सभी पदाधिकारियों को मुबारकबाद के साथ गुज़ारिश है की पद पाने के बाद दीन और समाज के लिए समर्पित रहे।
नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष तमीमुद्दीन बाबू चौधरी ने सब के प्रति शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हम सभी संगठन और कौम के लिए हमेशा समर्पित रहेगे।
इस अवसर बड़ी संख्या में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड आफइंडिया के पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक समय देने की बात कही। अंत में दुआ के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button